शिंजो आबे: 8 जुलाई, 2022 को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया। शिंजो आबे को भाषण देते समय एक हमलावर ने गोली मार दी थी, जिसके बाद वे बेहोश हो गये।
- इस घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, परन्तु तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
- यह घटना जापान के नारा में हुई।
- उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है और 9 जुलाई, 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।
शिंजो आबे :
- शिंजो आबे जापान के इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे हैं। उन्होंने 2006-2007 और 2012-2020 तक भी अपनी सेवाएं दीं।
- शिंजो आबे ने आबेनॉमिक्स की अवधारणा पेश की थी।
- वह मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली में भारत के गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले पहले जापानी प्रधानमंत्री थे।
- उनके कार्यकाल में भारत और जापान सम्बन्ध काफी मज़बूत हुए।
आबेनॉमिक्स:
- यह आर्थिक नीतियों के सेट को संदर्भित करता है जिसे जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने पेश किया था।
- इसमें देश में धन की आपूर्ति बढ़ाने, सुधारों को लागू करने, सरकारी खर्च को बढ़ाने के लिए नीतियां शामिल हैं।
- इसमें तीन एरो शामिल थे।
- पहला मुद्रास्फीति लक्ष्य का 2% प्राप्त करने पर केंद्रित है, दूसरा लचीली राजकोषीय नीति पर और तीसरा विकास की रणनीति पर।